{"product_id":"yugal-ras-hindi-ebook","title":"Yugal Ras Hindi Ebook","description":"\u003cp\u003e\u003cspan\u003eजगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज के अनुसार जीव का चरम लक्ष्य श्री कृष्ण का माधुर्य भाव युक्त निष्काम प्रेम प्राप्ति है तदर्थ श्रवण, कीर्तन और स्मरण तीन प्रकार की भक्ति का अभ्यास करना है। इन तीनों साधनों में भी स्मरण प्रमुख है। अतएव आचार्य श्री येन केन प्रकारेण तत्त्वज्ञान साधकों के मस्तिष्क में भरने के लिए परमव्याकुल रहते थे जिससे उनकी प्रेम पिपासा उत्तरोत्तर तीव्र, तीव्रतर, तीव्रतम हो जाय। एतदर्थ नित्य नवीन-नवीन रचनाओं की अमूल्य निधि देकर आचार्य श्री ने जिस दुर्लभ युगल रस का वितरण किया है वह अनुपमेय है।\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003cspan\u003eवर्तमान प्रकाशित पुस्तक ‘युगल-रस’ में 100 पदों का संकलन किया गया है। दिव्य प्रेम से ओतप्रोत पदों में भक्ति संबंधी शास्त्रीय सिद्धान्तों का निरूपण अत्यधिक सरस और रोचक है, सर्वसाधारण के लिये ग्राह्य है। इसके अतिरिक्त दैन्य, शृंगार और लीला संबंधी पद भी हैं।\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003cspan\u003eपाठक पढ़ने के बाद स्वयं ही अनुभव करेंगे कि वह ऐसे फल का आस्वादन कर रहे हैं जिसमें न गुठली हैै, न गूदा है। बस, रस ही रस है, पीने वाला होना चाहिये। यह पुस्तक युगल रस अर्थ सहित प्रकाशित की जा रही है जिससे पाठक संकीर्तन के अर्थ को पूर्णतया समझकर लाभ प्राप्त कर सकें।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"RGPS","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":60969048408350,"sku":null,"price":200.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0867\/9020\/9822\/files\/Yugalrasebook.jpg?v=1794409346","url":"https:\/\/www.jkpliterature.org.in\/products\/yugal-ras-hindi-ebook","provider":"JKP Literature","version":"1.0","type":"link"}