{"product_id":"sadhan-sadhya-holi-2025-hindi-ebook","title":"Sadhan Sadhya - Holi 2025 - Hindi Ebook","description":"\u003cp\u003e\u003cspan\u003eहोली का पावन पर्व भगवान् की सर्वव्यापकता का दिव्य सन्देश देते हुए भी गुरुदेव की अनन्त स्मृतियों को जीवन्त करता है।\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003cspan\u003eकिस प्रकार से प्रिय गुरुवर ने हम जैसे कलियुगी जीवों को भी भक्ति के विविध रंगों में सराबोर किया और आज भी उनके प्रवचन, उनके संकीर्तन लाखों लोगों को भक्तिरस में डुबा रहे हैं।\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003cspan\u003eइस अंक में जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज के शास्त्रों वेदों पर आधारित प्रवचनों द्वारा गुरु सेवा, सेवक सेव्य सिद्धान्त, मानव देह की क्षणभंगुरता जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया है।\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003cspan\u003eइसके अतिरिक्त इस अंक में आदरणीया बड़ी दीदी के अकस्मात् गोलोक धाम गमन की हृदयविदारक घटना का अत्यधिक संक्षेप में वर्णन किया गया है। यद्यपि इस घटना को लिखना और पाठकों के लिये भी इसका पढ़ना अत्यधिक कठिन है क्योंकि मन यह स्वीकार करने को तैयार नहीं है कि हमारी बड़ी दीदी अब भौतिक रूप से हमारे मध्य नहीं हैं। किन्तु यह उनके जीवन का अन्तिम अध्याय है और इतिहास का एक बहुमूल्य अभिलेख है। जिसका वर्णन परमावश्यक था, जिससे आने वाली पीढ़ी उनके द्वारा किये गये त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा ले सके।अनन्त शुभकामनाओं सहित\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"RGPS","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":61010484166942,"sku":null,"price":150.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0867\/9020\/9822\/files\/SSHoli2025.jpg?v=1794656621","url":"https:\/\/www.jkpliterature.org.in\/products\/sadhan-sadhya-holi-2025-hindi-ebook","provider":"JKP Literature","version":"1.0","type":"link"}