शरत्पूर्णिमा महोत्सव पर आप सभी को हार्दिक बधाई देते हुये, एक विशेष आनन्द की अनुभूति हो रही है क्योंकि यह श्री कृष्ण भक्तों के लिए सर्वोत्कृष्ट पर्व तो है ही क्योंकि इस दिन श्री राधाकृष्ण ने सर्वोच्च कक्षा का जो आनन्द है, उसे अधिकारी जीवोें को महारास के रूप में प्रदान करके अपनी असीम कृपा का स्वरूप प्रदर्शित किया था। किन्तु इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है, यह ज्ञात होने पर कि यह हमारे परम प्रिय, परम कृपालु गुुरुवर का प्राकट्य दिवस भी है, जिनका अवतरण कलिमल ग्रसित दैहिक, दैविक, भौतिक तापों से तप्त जीवों को आनन्द और प्रेम में बरबस सराबोर करने के लिए ही हुआ है। राधाकृष्ण भक्ति के मूर्तिमान स्वरूप रसिकवर गुरुवर के चरणों में कोटि कोटि प्रणाम करते हुये उनके 87 वें जन्म दिवस पर हार्दिक बधाई।
नाचो गाओ सब साधक समुदाय
आज गुरुदेव जन्म दिन पुनि आय।
हम सब की उमर इन्हें लगि जाय,
युग युग जियें ऐसे साधना कराय।
प्रकार | विक्रेता | मूल्य | मात्रा |
---|

भाषा | हिन्दी |
शैली / रचना-पद्धति | आध्यात्मिक पत्रिका |
फॉर्मेट | पत्रिका |
लेखक | परम पूज्या डॉ श्यामा त्रिपाठी |
प्रकाशक | राधा गोविंद समिति |
आकार | 21.5 सेमी X 28 सेमी X 0.4 सेमी |